सड़क किनारे बने चबूतरे से बढ़ा हादसों का खतरा, राहगीर परेशान
बलरामपुर, अप्रैल 2 -- ललिया संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के सिटकिहवा-लालपुर विशुनपुर मार्ग पर सड़क पटरी से सटाकर सरकारी जमीन पर बनाए गए चबूतरे ने राहगीरों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। चबूतरे के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे वाहनों के आवागमन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर जब दो वाहन आमने-सामने आते हैं तो साइड देने में काफी दिक्कत होती है। विशेष रूप से बाइक सवारों को संतुलन बनाकर निकलना पड़ता है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। रात के समय और घने कोहरे में यह स्थान और अधिक खतरनाक हो जाता है। कई बार बाइक सवार चबूतरे से टकराकर गिर चुके हैं और चोटिल हुए हैं। यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ता है, जहां से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान और आमजन गुजरते हैं। सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.