गुड़गांव, मार्च 17 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। एक महीने पहले बच्चे को लावारिस अवस्था में फैंकने के आरोप में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया है। लोकलाज के डर से जिस नवजात को उसकी अविवाहित मां ने सड़क किनारे मरने के लिए छोड़ दिया था, उसने डॉक्टरों के कड़े संघर्ष और आधुनिक चिकित्सा की मदद से मौत को मात दे दी है। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अस्पताल के स्टाफ ने इस नन्हे योद्धा को बेबी मैक्स नाम दिया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए उस महिला को ढूंढ निकाला जिसने बच्चे को लावारिस छोड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला अविवाहित थी और सामाजिक लोकलाज के डर से उसने अपने ही कलेजे के टुकड़े को सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।मौत के मुहाने पर मिला था नन्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.