सड़क किनारे फैली झाड़ियां और गंदगी बनी परेशानी
हरिद्वार, जून 3 -- पुरानी हरिद्वारी सड़क पर कांगड़ी से बाहर पीली तक सड़क किनारे उगी झाड़ियां और फैली गंदगी अब राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पांच ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर दिन-रात लोगों की आवाजाही बनी रहती है और क्षेत्र के अधिकांश लोग आवागमन के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। समस्या का मामला जिलाधिकारी के जनता दरबार तक पहुंचने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय निवासी सुनील पाल, गजेंद्र पाल और प्रदीप सैनी का कहना है कि सड़क किनारे झाड़ियों का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर गंदगी और कूड़ा जमा होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- कांगड़ी से बाहर पीली तक सड़क किनारे फैली झाड़ियां और गंदगी बनी परेशानी समस्या की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.