सड़क किनारे फैलाए अतिक्रमण हटवाने को नपं सख्त।
मधेपुरा, अप्रैल 10 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत के बाजार में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ नगर प्रशासन सख्त कदम उठाए। नपं ईओ अजय कुमार एवं स्वच्छता पदाधिकारी शुभम सिंह के नेतृत्व में हाट-बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत की टीम ने सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया और उन्हें दोबारा सड़क पर सामान नहीं लगाने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी बाइकों को जब्त कर ट्रैक्टर पर लादकर नगर पंचायत कार्यालय ले जाया गया। इसके बाद वाहन मालिकों से 500 रुपये जुर्माना वसूलने के बाद बाइक को छोड़ा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया। वहीं ईओ अजय कुमार ने ऑटो चालकों को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.