सड़क किनारे फेंक रहे गंदगी
कन्नौज, मई 21 -- समधन। क्षेत्र के मलिकपुर तेराजाकेट में मलिकपुर रोड के पास मुर्गी गोश्त बेचने वाले मुर्गी के अवशेष बोरियों में भरकर में रोड पर डालकर गंदगी फैला रहे हैं जिससे वह पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले छात्रों को बदबू फैलने से दिक्कत व सांस लेने में भी परेशानी हो रही है जिससे छात्र व राहगीर सुबह टहलने वाले बुजुर्ग को बदबू की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं छात्रों ने मांग की है कि इस तरह गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। गंदगी पड़ी होने से आवारा कुत्तों का जमावड़ा दिखाई दे रहा है और वह लोगों को देखकर हमलावर भी हो रहे हैं। इस मौके पर सुरजीत, अशोक, गुड्डू, सलमान, खालिद, हमराज अली, मोबीन अहमद मोहम्मद यूसुफ आदि लोगों ने जल्द कार्रवाई करने की मांग की है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.