बरेली, दिसम्बर 23 -- बरेली। थैले में रखकर सड़क किनारे फेंकी गई मासूम बच्ची को चाइल्डलाइन ने सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां उसका नाम उन्नति रखने के बाद दत्तक ग्रहण इकाई में भेजा गया है। वहीं, पुलिस उसे फेंकने वालों की तलाश में जुटी है। बता दें कि शनिवार रात बीसलपुर रोड पर थैले में एक नवजात बच्ची रोती हुई मिली थी, जिसे पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चाइल्डलाइन ने बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराने के बाद सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने आपसी सहमति से बच्ची का नाम उन्नति रखा और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जिला पंचायत में बनी राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई में भेज दिया। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि बच्ची क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.