कानपुर, मार्च 16 -- चकेरी। जाजमऊ के चुंगी चौराहे पर सोमवार की सुबह सड़क किनारे एक दिव्यांग का शव उसकी व्हीलचेयर पर पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलरूप से बिहार की रहने वाली लक्ष्मी ने बताया कि वह 40 वर्षीय पति शत्रुघ्न सिंह के साथ पिछले 10 वर्षों से भिक्षावृत्ति कर गुजारा करती है। यहां जाजमऊ स्थित पुरानी चुंगी के फुटपाथ पर रहकर भिक्षावृत्ति करती है। लक्ष्मी ने बताया कि रविवार रात शत्रुघ्न शराब में मट्ठा मिलाकर पी रहा था। शराब पीने के बाद व्हीलचेयर में सो गया। अगले दिन सोमवार सुबह जगाने के बाद भी नहीं उठने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.