फरीदाबाद, मार्च 5 -- चंडीगढ़/पलवल, मुख्य संवाददाता। नूंह से पलवल वाया मंडकोला सड़क को चार लेन बनाने की तैयारी तेज हो गई है। परियोजना के तहत पौधरोपण के लिए जमीन खरीदने की मंजूरी भी दी गई है। वन विभाग मंजूरी के बाद सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा ने गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह जानकारी दी। वह विधायक मोहम्मद ईजराइल द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार विकास और मरम्मत कार्य करा रही है, जिससे आवागमन आसान होगा और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।मंत्री ने बताया कि नूंह से पलवल वाया मंडकोला तक सड़क की कुल लंबाई करीब 30 किलोमीटर है। इस मार्ग को चार लेन में विकसित करने के लिए 137.57 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.