सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव
रांची, मई 30 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहू-तपकारा पथ से ओस्केया जाने वाली सड़क किनारे शनिवार सुबह एक युवक का शव कटहल के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बम्हनी गांव के अंबाटोली निवासी लगभग 25 वर्षीय प्रतीक पूर्ति के रूप में हुई है। वह मानी पूर्ति का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे गांव के कुछ लोग बनईं नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे स्थित कटहल के पेड़ से लटक रहे युवक के शव पर पड़ी। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक का चप्पल भी पेड़ के नीचे पड़ा हुआ मिला।
घटना का विवरण ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात किसी बात को लेकर प्रतीक पूर्ति और उसके पिता के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.