बलिया, मई 1 -- नगरा। बेल्थरारोड-नगरा मार्ग पर शुक्रवार की शाम जहांगीरपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित कार विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप से बचने के प्रयास में सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये तथा कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को स्थानीय लोगो ने पुलिस के सहयोग से नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगरा क्षेत्र के चिरैयाकोट निवासी गोलू 22 वर्ष अपने साथी दीनदयाल व रवि प्रसाद निवासी कासिमाबाद के साथ रसड़ा गया था। वहां से परसिया जाने के लिए लौट रहे थे कि जहांगीरपुर के पास सामने से आ रही पिकअप से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर कार सडुक किनारे पेड़ से टकरा गई। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प...