सड़क किनारे पेड़ में टकराई कार, पांच घायल
दुमका, सितम्बर 10 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग में रामगढ़ के समीप तारापीठ जाने के दौरान चालक का संतुलन बिगाड़ जाने से कार सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई। जिससे कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर शिकारीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर सभी घायल को इलाज के लिए शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी घायल भागलपुर का बताया जा रहा है। घायल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद पुलिस जब दोबारा रामगढ़ पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क किनारे से निकाल रही थी की दूसरी घटना मौके पर हो गई। पीछे से आ रही ट्रेलर ट्रक सामने के वाहन में धक्का मार दिया। जिससे ट्रेलर ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ट्रेलर चालक को इलाज के लिए शिकारीपाड़ा समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.