पिथौरागढ़, जून 11 -- पिथौरागढ़। नगर के डाटपुलिया क्षेत्र में सड़क किनारे एक पेड़ खतरे का सबब बना हुआ है। गुरुवार को कांग्रेस नेता जगदीश कुमार ने बताया कि पेड़ आधे से अधिक झुक गया है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से खतरे की संभावना को देखते हुए संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...