देवरिया, अप्रैल 22 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तेज हवा के बीच एक सूखा पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से बिजली के चार खंबे टूट कर गिर गए। पेड़ गिरता देख आधा दर्जन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। बीच सड़क पेड़ गिर जाने से लगभग 1 घंटे तक आवागमन बंद रहा। जबकि नगर पंचायत के चार वार्ड अंधेरे में डूब गए।मंगलवार की दोपहर आंधी जैसी चल रही तेज हवा ने रामपुर कारखाना क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। डुमरी पांडे चक मार्ग स्थित रामपुर धुस के पास एक सूखा पेड़ भरभरा कर गिर पड़ा। पास ही में शराब भट्टी होने के चलते चिखना की दुकान लगाने वाले और शराब के शौकीन मौजूद थे। यह भी पढ़ें- तेज हवा से स्ट्रीट लाइट पोल गिरा, मची अफरा-तफरी आवाज के साथ पेड़ को गिरते देखा भगदड़ मच गया। हालांकि एक साइकिल सवार पेड़ की डाल के बीच दब गया, लेकिन उसके ऊपर साइकिल...