सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठे थे दादी-पोता, पलट गया ई-रिक्शा, किशोर की मौत, दादी घायल
सिद्धार्थ, मई 21 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट गांव निवासी गर्मी से परेशान दादी-पोता गुरुवार को सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठ कर राहत ले रहे थे इस बीच उधर से गुजर रहा एक ई-रिक्शा अचानक दोनों पर पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबने से बालक की मौत हो गई जबकि उसके दादी का बायां हाथ टूट गया और कंधा उखड़ गया। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।जगदीशपुर ग्रांट गांव की रहने वाली फूला देवी (65) पुत्र मुनीराज अपने पोता रिसाल यादव (11) के साथ गर्मी से परेशान होकर सड़क किनारे एक पेड़ की छांव में बैठे थे। तभी उधर से गुजर रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर दोनों पर पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दोनों दब गए। रिसाल की मौके पर ही मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.