अमरोहा, फरवरी 23 -- गजरौला। अनियंत्रित कार सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर जमा भीड़ ने किसी तरह कार को सीधा कराया। हादसा शनिवार की देर रात का बताया जा रहा है। गजरौला खाद गुर्जर मार्ग पर चौकपुरी गांव वाले रास्ते के निकट शनिवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार पर थी। अचानक अनियंत्रित हुई पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवकों को चोट नहीं लगी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.