सहारनपुर, मई 1 -- नागल। गुरुवार शाम सीडकी लाखनोर मार्ग पर ओवरटेक कर रही एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में पलटने से कार सवार दो शिक्षक घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। बडूली फार्मेसी कॉलेज के शिक्षक सौरभ कुमार व शिक्षिका रीटा शर्मा गुरुवार शाम कार में सवार होकर कॉलेज से घर लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे जैसे ही उनकी कार सीडकी चौक से लाखनोर की ओर चली तभी उन्होंने आगे जा रहे एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक खड्डे में जाकर पलट गई। जिससे दोनों मामूली रुप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल राहगीरों ने दोनों को कार से बाहर निकाला तथा अन्य वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें- मौत का 'लाइव' VIDEO: घुमावदार सड़क पर टायर फटा, 200 मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.