सड़क किनारे पलटा बॉक्साइट लदा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग
रांची, अगस्त 30 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर झारखंड मोड़ से करीब 500 मीटर आगे रविवार को बॉक्साइट पत्थर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा बॉक्साइट सड़क किनारे बिखर गया। जानकारी के अनुसार ट्रक (सीजी 04- क्यूएक्स 7877) रांची से मुरी की ओर जा रहा था। झारखंड मोड़ से आगे पहुंचने पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित थाना को दी। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.