हरदोई, मई 16 -- बिलग्राम। कस्बे में शनिवार सुबह सड़क किनारे मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला रफैयतगंज निवासी 36 वर्षीय गोविंद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह लोगों ने रफैयतगंज से कानपुर बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- सहरसा में दो दिन से गायब युवक का मिला शव घटना के बाद पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी स्पष्ट चोट के निशान की पुष्टि नहीं ...