बहराइच, मार्च 17 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खैरीघाट थाना क्षेत्र के सबलापुर गांव के पास सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने सड़क किनारे खून से लथपथ शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आनंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शव की शिनाख्त पिपरिया गांव के मजरा बसुहार निवासी गोमती प्रसाद (50) के रूप में हुई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, गोमती प्रसाद सोमवार शाम घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.