लखीमपुरखीरी, मई 12 -- लखीमपुर मार्ग पर जिन्दाबाद स्थान के पास सड़क किनारे पटरी की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पटरी पर मिट्टी न होने और उसके दुरुस्त न होने के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फिर भी जिम्मेदार बेपरवाह नजर आ रहे हैं। लखीमपुर रोड़ के कचियानी मोड़ के पास जिंदाबाद स्थान के ठीक सामने नहर पटरी पूरी तरह से गायब हैं। सड़क और पटरी के बीच काफी गहराई हो गई है। जिससे दोपहिया, चार पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामने से वाहन आने पर अचानक संतुलन बिगड़ने से गिरने का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश आएं दिन यहां कई छोटे-छोटे हादसे भी हो चुके हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक बेपरवाह बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावि...