सड़क किनारे नाली में पड़ा मिला नवजात का शव
फिरोजाबाद, जून 22 -- नारखी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नवजात का शव सड़क किनारे नाली में पड़ा मिलने पर सनसनी फैल गई। पड़ा मिला। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी राकेश गिरी ने बताया कि नवजात (लड़का) का शव सुबह नौ बजे कोटला मोहल्ले में पड़ा था। उसे सड़क किनारे नाली के बगल में फेंका गया था। इसके बाद उसे कपड़े से ढंक दिया था। शव को रात में किसी ने यहां लाकर फेंका है। सुबह लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि शव किसने और क्यों फेंका है। वहीं स्थानीय लोगों में नवजात का शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि नवजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.