महोबा, अप्रैल 3 -- महोबा, संवाददाता। सड़क किनारे जीवन रक्षक दवाओं के मिलने के मामला को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने पूरे मामले में जांच के लिए कमेठी गठित कर दी है। जांच कमेठी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चरखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र महोबा चरखारी मार्ग में जीवन रक्षक दवाएं मिली थी। चरखारी के पास सड़क किनारे मिली सरकारी दवाओं को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा कर्मचारियों पर मनमानी के आरोप लगाए जा रहे है। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों से मरीजों के लिए आई दवाओं का वितरण नही किया बाद में दवाएं एक्सपायर हो गई जिसके बाद कर्मचारियों ने खामियों पर पर्दा डालने के लिए दवाओं को सड़क किनारे फेंक दिया। पानी में दवाएं फेंकी गई। पानी कम होने के बाद दवाएं बाहर आ गई। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.