सड़क किनारे ताश खेलने के दौरान अधेड़ को ट्रक ने कुचला, मौत
मधुबनी, मई 17 -- राज कुमार पासवान फुलपरास, एक संवाददाता । थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवार बाजार में शनिवार रात ताश खेल रहे एक अधेड़ ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि शनिवार रात्रि को दुर्घटना में सिसवार गांव निवासी राम प्रसाद महतो के 50 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार महतो की मौत होने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण बताया गया कि सड़क किनारे मृतक ताश खेल रहा था। किसी कारण से वह सड़क पर जा गिरा और कबाड़ी लदा ट्रक की चपेट में आ गया। इस कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है । जबकि पुलिस टीम ने पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। थानाध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.