सड़क किनारे तड़पता मिला युवक, इलाज के दौरान मौत
प्रयागराज, जून 26 -- नैनी कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती पुरम में शुक्रवार सुबह 35 वर्षीय युवक सड़क किनारे तड़पता मिला। सूचना पर पीआरबी और अरैल चौकी की पुलिस पहुंची। उसे एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महर्षि स्कूल के पीछे कॉलोनी में रहने वाले सूरज निषाद सुबह सरस्वती पुरम के पास सड़क किनारे तड़प रहा था। मृतक की बहन शिवानी ने पुलिस को तहरीर दी। शव का पोस्टमार्टम हुआ। अरैल चौकी प्रभारी आरके वाजपेई ने बताया कि युवक की स्वाभाविक मौत हुई है। वह बीमार लग रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.