सिद्धार्थ, मार्च 13 -- बयारा, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे के पास एक ट्रक बुधवार रात पलट गया। उस पर सवार ड्राइवर को कोई क्षति नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।ट्रक ड्राइवर गुरविंदर सिंह के मुताबिक पंजाब से धागा लादकर उतरौला-बेंवा की ओर से पटना जा रहा था। बुधवार आधीरात के आसपास अभी वह सिलोखरा चौराहे के पास पहुंचा था कि चारों तरफ घना कोहरा होने के कारण घटी पारदर्शिता से सड़क पटरी से उतर कर फुटपाथ पर चला गया। अचानक सड़क के एक ओर झुकने पर ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए छलांग लगा दी और ट्रक खाई में पलट गया है। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की ड्राइवर ने मालिक को सूचना दी। राहगीरों में किसी से घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। ट्रक ड्राइवर से मामले की पूछताछ कर जरूरी सहायता की।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.