जौनपुर, जनवरी 4 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के समीप शुक्रवार की रात में एक अनियंत्रित ट्रक झोपड़ी में घुस गया। इस घटना में दंपति घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्र के भादी गांव के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के समीप सड़क के किनारे धरकार अपना डेरा डाल कर रहते हैं। शुक्रवार की रात तीन बजे के करीब एक ट्रक अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। जिसमें सो रहे पति पत्नी 35 वर्षीय सिंधु और 40 वर्षीय संजय कुमार घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। आनन-फानन में घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हा...