हाजीपुर, दिसम्बर 12 -- चेहराकलां । सं.सू. प्रखंड के विशुनपुर अड़रा पंचायत के करौना चौक स्थित महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के किनारे लगा बिजली का झुका हुआ पोल स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। किसी भी समय यह पोल गिरकर बड़े हादसा करा सकता है, इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण पवन कुमार चौरसिया, आजाद हुसैन, विनय कुमार, मो. इरशाद सहित कई लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर विगत 20 सितंबर को कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार को लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में जर्जर ट्रांसफॉर्मर, पोल और तारों की मरम्मत की मांग की गई थी, ताकि दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवेदन दिए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। पोल की लगातार झुकती जा रही स्थिति को देखकर लोगों में भय बढ़ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.