सड़क किनारे झाड़ियों में मिला बुजुर्ग महिला का शव
सुल्तानपुर, जून 25 -- कूरेभार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ममरखा गांव के पास गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब फुलौना-हैदरगंज मार्ग के किनारे झाड़ियों के बीच एक गड्ढे में बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कूरेभार पुलिस तथा अयोध्या जनपद की हैदरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना दोनों जिलों की सीमा से जुड़े क्षेत्र में होने के कारण कुछ देर तक क्षेत्राधिकार को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की जाती रही। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बतुरुल निशा (80 वर्ष) निवासी ग्राम घोपा डुहिया, थाना हैदरगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह लगभग एक सप्ताह पूर्व घर से लापता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.