सड़क किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव
जामताड़ा, जून 29 -- थाना क्षेत्र के कालाझरिया स्थित जामुनतर गांव के समीप सोमवार को झाड़ियों से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सड़क किनारे झाड़ियों के बीच मुंह के बल पड़ा था। शव पूरी तरह सड़ चुका था और उस पर कीड़े लग गए थे। सूचना मिलने पर करमाटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जामुनतर गांव के समीप अचानक तेज दुर्गंध फैलने लगी। दुर्गंध आने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल करमाटांड़ थाना पुलिस को सूचना दी। मृतक ने फुल शर्ट, जींस तथा एक पैर में ब्रांडेड कंपनी का जूता पहन रखा था। जबकि दूसरा पैर नंगे था। पुलिस ने शव की तलाशी ली। लेकिन उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.