चंदौली, नवम्बर 24 -- चकिया। चकिया अहरौरा मार्ग पर रघुनाथपुर गांव और मुरारपुर के बीच दोनों तरफ उगी झाड़ियां दुर्घटना को दावत दे रही हैं। आने जाने वाले लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही यात्रा करना मुश्किल हो जा रहा है। वाहनों के चालक चोटिल हो जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी झाड़ियों को साफ नहीं कराया जा सका है। क्षेत्र के मदन पांडेय, सोनू सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, श्रवण पांडेय, अंशु सिंह, एडवोकेट प्रमोद सिंह, संतोष विश्वकर्मा, प्रेमशंकर, गोलू,मोहन आदि ने झाड़ियों सफाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.