सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान। शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इससे शहर से जुड़े गांवों के लोगों को रोजाना परेशानी होती है। पैदल चलने वालों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। कई बार लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली जाम होने से पानी निकासी नहीं हो पाती। प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों ने जल्द जलनिकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.