औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- दाउदनगर-गयाजी रोड स्थित भखरुआं मोड़ से लेकर बुधन बिगहा गांव तक सड़क किनारे जमा बालू को लेकर एक बार फिर आवाज उठी है। इस संबंध में क्षेत्र के निवासी सतीश पाठक ने पथ निर्माण मंत्री को आवेदन भेजकर बालू हटाने की मांग की है। अपने आवेदन में बताया है कि सड़क के दोनों किनारों पर अत्यधिक बालू जमा होने से मार्ग संकरा हो गया है और आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर नसरिगंज पुल के पास स्थिति और अधिक गंभीर बनी हुई है, जहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं। गौरतलब है कि सड़क किनारे बालू जमा होने की समस्या कोई नई नहीं है। विभिन्न स्तरों पर इस मामले को उठाए जाने के बाद बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.