बुलंदशहर, मार्च 8 -- क्षेत्र के गांव में नरसेना - अवंतिका मंदिर वाले निर्माणाधीन मार्ग पर रविवार को एक बजरी से भरा ट्रक सड़क किनारे जमीन धंसने के कारण पलट गया। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरसेना से अवंतिका देवी मंदिर मार्ग का इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सफीनगर गांव के निकट रविवार को निर्माण कार्य के लिए सामग्री लेकर एक ट्रक जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन को सड़क किनारे उतार लिया। सड़क किनारे जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया गडढा ठीक तरह से भरा नहीं गया था। ट्रक का पहिया अध भरे गड्ढे में चला गया। जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। अनहोनी होने से बाल बाल बच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.