गाज़ियाबाद, मई 24 -- लोनी,हरदीप श्रीवास्तव । चिरोड़ी गांव में रहने वाले कल्लू जूते चप्पल बेचते हैं। उन्होंने जोहड़ के पास रोड किनारे छप्पर डाल रखा था। शनिवार रात करीब आठ बजे अचानक छप्पर में आग लग गई। लोनी दमकल उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि सूचना पर एक फायर टेंडर घटनास्थल की ओर भेजा गया। लोगों ने आग पर काबू पा लिया। दमकलकर्मी रास्ते से वापस लौट गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे छप्पर में आग लगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...