बुलंदशहर, मई 26 -- एक रजवाहे की पुलिया के किनारे एक मगरमच्छ के सड़क किनारे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क किनारे चल रहे मगरमच्छ का किसी चलते राहगीर ने वीडियो बनाया और फिर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो को नरौरा क्षेत्र का बताया जा रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस वीडियो के बारे में डिबाई वन क्षेत्राधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि नरौरा क्षेत्र में इस तरह रिहायसी इलाके में किसी मगरमच्छ के मिलने की सूचना नहीं है। हालांकि जानकारी करने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...