सड़क किनारे घायल मिले युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ, मई 31 -- रविवार देर रात दौराला रोड पर सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी अविनाश उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस प्राथमिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा मान रही है, लेकिन घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस के अनुसार शनिवार रात दौराला चौकी पुलिस को सूचना मिली कि चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर दौराला रोड पर एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.