उन्नाव, अप्रैल 3 -- सुमेरपुर। बिहार के उन्नाव-लालगंज राजमार्ग पर स्थित आकमपुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची एनएच एंबुलेंस ने उसे सुमेरपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने सुबह सड़क किनारे युवक को घायल अवस्था में देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान 24 वर्षीय सोनल पुत्र रवींद्र, निवासी कुडवल थाना लालगंज जनपद रायबरेली के रूप में की। परिजनों के अनुसार, सोनल कानपुर के पास एक ईंट भट्ठे में काम करता था और गुरुवार शाम ही घर आया था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से वापस काम पर जा रहा था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.