सड़क किनारे घायल मिला कंपनी कर्मी, हत्या के प्रयास की आशंका
कौशाम्बी, जून 10 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाने के कोठी नगरेहा गांव निवासी एक युवक मंगलवार की भोर संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। युवक के सिर, पसलियों और आंख के ऊपर गंभीर चोटें हैं। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से मामले की गहन जांच कर कार्रवाई की मांग की है।कोठी नगरेहा निवासी हाजी कुद्दूस अहमद ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद अहमद डहिया स्थित एक निजी कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। वह रोजाना ड्यूटी के लिए शाम को घर से निकलता था और सुबह वापस लौटता था। मंगलवार भोर घोसिया-नदौली मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास वह गंभीर रुप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। गांव के ही एक युवक सुबह टहलने निकले थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल परिजनों को घटना की सूचना दी। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.