रुद्रपुर, दिसम्बर 9 -- रुद्रपुर। मंगलवार सुबह नैनीताल हाईवे पर जिला अस्पताल के ठीक सामने गोवंशीय पशु के बच्चे के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सबसे पहले सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने अवशेष (सिर) को देखा था। घटना से कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सिडकुल चौकी पुलिस टीम पहुंची और मामले को संदिग्ध देखते हुए पुलिस ने अवशेष को कब्जे में ले लिया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई। सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लोगों ने बताया कि कुत्ते पशु के अवशेष यहां लाए थे। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.