औरंगाबाद, मई 20 -- ओबरा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के बिहारी बिगहा गांव के पास सड़क किनारे मंगलवार को गला कटा अवस्था में एक 28 वर्षीय युवक अचेत पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। युवक का गला आगे की ओर से कटा हुआ था और वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत इस संबंध में थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम को ...