बस्ती, अप्रैल 11 -- कुदरहा। स्थानीय क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बचने के चक्कर में एक कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इस दुर्घटना में कार चालक व प्रधान पति राम प्रकाश यादव बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार राम प्रकाश यादव अपने घर से कुदरहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक स्कॉर्पियो वाहन तेज गति से उनकी ओर आता दिखाई दिया तो वे बचाव के लिए कार मोड़ते समय उनकी कार की संतुलन अचानक बिगड़ गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। यह हादसा देख आस-पास के लोग एकत्रित होकर बचाव करने लगे। गनीमत रहा कि कार चालक व सवार को मामूली चोटें आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.