पिथौरागढ़, फरवरी 11 -- पिथौरागढ़। नगर के रई क्षेत्र में ग्रीफ बैंड से लगभग सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे बना गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत का कारण बना है। बुधवार को स्थानीय हरीश जोशी ने बताया कि लंबे समय से गड्ढा बना हुआ है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने खतरे को देखते हुए प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर सड़क किनारे बने गड्ढे की पेचिंग करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...