गढ़वा, मार्च 29 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। रंका प्रखंड के गोदरमाना में पीडब्ल्यूडी भवन के पास सड़क से कनहर नदी के एनीकेट जाने वाली पीसीसी सड़क के किनारे नालीनुमा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। उससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के कारण मिट्टी गीली हो जाती है। उससे आवाहाजी में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उसके अलावा सड़क भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। यह सड़क आवाजाही के लिए मुख्य मार्ग है। सड़क के किनारे रविवार को साप्ताहिक बाजार भी लगता है। सब्जी वाले वाहन इसी मार्ग से सब्जी लेकर बाजार तक पहुंचते हैं। उसके अलावा सड़क से होते हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए भी कनहर नदी तक जाते हैं। सड़क के किनारे गड्ढा खोद देने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। साथ ही सड़क के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.