सड़क किनारे खेल रही मासूम को पिकअप ने रौंदा, चालक गाड़ी लेकर भाग निकला
सीतापुर, मई 22 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावां के वजीरनगर में गुरुवार रात सड़क किनारे खेल रही मासूम को तेज रफ्तार पिकअप चालक ने रौंद दिया। हादसे में मासूम की मौत हो गई। बच्ची की चीख पुकार सुन पास में ही मौजूद मां शोर मचाते हुए दौड़ी लेकिन तब तक पिकअप चालक मौके से भाग निकला। वजीरनगर निवासी लक्ष्मी गुरुवार रात करीब आठ बजे अपनी करीब दो वर्षीय बेटी को लेकर खेत गई थी। वह बेटी को सड़क किनारे पेड़ के नीचे छोड़कर कुछ दूर आगे चली गई। मासूम सड़क किनारे खेल रही थी। इस बीच अब्दीपुर की तरफ से आए तेज रफ्जार पिकअप ने मासूम को रौंद दिया। बच्ची की चीख पुकार सुन लक्ष्मी दौड़ी लेकिन तब तक पिकअप चालक भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से परिवार वाले बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.