समस्तीपुर, अप्रैल 19 -- विभूतिपुरRs.। थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। कापन-दाहू चौक सड़क पर कापन वार्ड-3 स्थित पानी टंकी के पास सड़क किनारे खेल रही अंशिका कुमारी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में अंशिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंशिका राम विनय पासवान की पुत्री थी। अंशिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। घटना के बाद बहनें अनुष्का, आरुषि, अमिका और इकलौता भाई अभिनंदन बहन की मौत से बेहाल हैं। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम की मौत, भाई घायल मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि जगदीश कुमार जग्गा, उपसरपंच ललन झा, ज्वाला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.