बेगुसराय, अप्रैल 7 -- गढ़हरा(बरौनी)। बिहार सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद सड़कों के किनारे खुलेआम खुले में मांस, मछली, मुर्गा मीट बेचा जा रहा है। जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी के रणधीर कुमार साह ने कहा कि बरौनी नगर परिषद क्षेत्र बारो बाजार सहित बरौनी में कई जगहों पर प्रतिबंधित होने के बावजूद खुले में मांस-मछली च मुर्गा बेचा जा रहा है। यह सरकार के आदेश की अवहेलना है। मुख्य सड़क किनारे इसकी बिक्री होने स्कूली बच्चे सहित राहगीर परेशान होते हैं। उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में त्वरित पहल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.