सड़क किनारे खड़े युवक को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
गोरखपुर, जून 29 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज क्षेत्र के बगहीभारी गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वार्ड संख्या-3 बगहीभारी निवासी सद्दाम मंगलवार शाम करीब सात बजे बाजार जाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार (यूपी-53 एपी-2690) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक अविवाहित पुत्री छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.