सड़क किनारे खड़े युवक को ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने रौंदा, मौत
फतेहपुर, अगस्त 11 -- बहुआ। कस्बे के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े युवक को ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। ललौली के गांधीनगर बहुआ निवासी 38 वर्षीय अजय कुमार पासवान मंगलवार दोपहर चौराहे के पास किसी के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान फतेहपुर की ओर से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राला ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह वाहन के नीचे आ गए। हादसे में उनके गर्दन के पास गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी गाजीपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.