संभल, जून 5 -- असमोली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कलां अड्डे पर गुरुवार को सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े युवक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने असमोली-चौधरपुर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर 20 मिनट बाद जाम खुलवाया। शहबाजपुर कलां निवासी स्वर्गीय जाकिर हुसैन का पुत्र मोहम्मद तारिक (18) दिल्ली में शीशे का काम करता था। गुरुवार को वह गांव के शहबाजपुर कलां अड्डे पर सड़क किनारे खड़ा था। यह भी पढ़ें- ट्रेलर में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौत इसी दौरान पाकबाड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तारिक गंभीर रूप से...