सड़क किनारे खड़े मासूम को मैजिक ने कुचला, मौत
मुजफ्फरपुर, मई 6 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा पुराने रोड स्थित बुधनगरा वार्ड 9 में बुधवार शाम मैजिक ने सात साल के बच्चे को कुचल दिया। इसमें अरविंद पासवान के पुत्र आर्यन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बचाने में दादी फुलपरी देवी और पड़ोसी जयकरन पासवान घायल हो गए। आर्यन सड़क किनारे खड़ा था। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मैजिक चालक की पिटाई कर दी। डेस्क-बेंच लगाकर रोड जाम कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने चालक को भीड़ से बचाकर एक कमरे में बंद कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस व वार्ड सदस्य सुनील नायक, भाकपा माले सचिव रामबालक साहनी ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करवाया। इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया。
घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि शरफुद्दीनपुर की ओर जा रही मैजिक दूसरी गाड़ी से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.